भारत की भौगोलिक स्थिति और विस्तार- RPSC, RSMSSB नोट्स / Location and extent of india rpsc map

भारत का भूगोल, स्थिति और विस्तार (Location And Extent Of India)

क्या आप RPSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं? यदि हाँ, तो भारत की भूगोल, स्थिति और विस्तार आपके लिए महत्वपूर्ण topic हैं।

इस ब्लॉग में, हम इस topic को गहनता से समझेंगे, ताकि आप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।
  • भारत की भूगोल, स्थिति और विस्तार UPSC, RPSC 2nd Grade, RAS, DSSSB और अन्य परीक्षाओं में महत्वपूर्ण विषय हैं।
  • इन topic से अधिकांशतः प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • भारत की स्थिति और विस्तार की अच्छी समझ आपको बेहतर स्कोर करने में मदद करेगी।
👉Table of content 

भारत की स्थिति:

भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है,यह एशिया के दक्षिणी भाग में हिन्द महासागर के ऊपर तीन ओर से समुंद्र तथा उत्तर में हिमालय से घिरा है। भारत पूर्णतः उत्तरी गोलार्द्ध में है।

भारत का क्षेत्रफल: 3287263 km²
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत 7वा सबसे बड़ा देश है।
Russia > Canada > U.S.A. > China > Brazil > Australia > India > Argentina

भारत का विस्तार:

Location and Extention of india, expansion of india, भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार

अक्षांशीय विस्तार 8°4' N से 37°6' N के मध्य है।
देशांतरीय विस्तार 68°7' E से 97°25' E के मध्य है।
उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3214 km तथा पूर्व से पश्चिम 2933 km है।

भारत की सीमा:

भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15106.7 km है।
चीन(3488 km), बांग्लादेश(4096.7 km), पाकिस्तान (3323 km) नेपाल (1751km), म्यांमार (1643km), भुटान (699 km),अफ़गानिस्तान (106 km)

भारत की जलीय/समुद्री सीमा से 7 देश लगते है-
1. पाकिस्तान
2. मालदीव
3. श्री लंका
4. बांग्लादेश
5. म्यांमार
6. थाईलैंड
7. इंडोनेशिया
Note: पाकिस्तान,म्यांमार,बांग्लादेश भारत से जल व स्थल दोनों सीमा सांझा करतें हैं।

भारत की समुद्री सीमा:

• प्रादेशिक समुद्री सीमा ( Territorial Sea Boundary): 

  • तट रेखा से 12 समुद्री मील (nautical miles) की दुरी तक का क्षेत्र। 
  • इसमे भारत का सम्पुर्ण अधिकार है।

संलग्न क्षेत्र ( Contiguous Zone): 

  • तट से 24 समुद्री मील की दुरी तक का क्षेत्र।
  • इसमे भारत को राजकोषीय अधिकार, सीमा शुल्क से संबंधित अधिकार,प्रदूषण नियंत्रण तथा अप्रवासी कानून लागू करने के अधिकार है।

अनन्य आर्थिक क्षेत्र ( Exclusive Economic Zone ) :

  •  तट से 200 समुद्री मील की दुरी का क्षेत्र।

भारत और पड़ोसी देशों के मध्य सीमा:

डुरंड रेखा: भारत - अफ़गानिस्तान (1893 में सर डुरंड द्वारा निर्धारित)
मैकमोहन रेखा: भारत-चीन (1914 मे शिमला अभिसमय के तहत निर्धारित)
रेडक्लिफ रेखा: भारत-पाकिस्तान ( 1947 में निर्धारित)
Note: बांग्लादेश आजाद होने के साथ ही भारत-बांग्लादेश सीमा को भी रेडक्लिफ रेखा ही कहा जाता है।

भारत के अन्तिम सीमा बिन्दु:



उत्तरी बिन्दु- इन्दिरा कॉल ( जम्मू-कश्मीर)
दक्षिणतम बिन्दु- इन्दिरा पॉइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
Note: मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु- कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
पूर्वी बिन्दु- किबिंधु (अरुणाचल प्रदेश)
पश्चिमी बिन्दु- गुहार मोती (गुजरात)

भारत के राज्य:

क्षेत्रफल की दृष्टि से
सबसे बड़ा राज्य- राजस्थान
सबसे छोटा राज्य- गोवा

Note: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला- कच्छ ( गुजरात) है।

जनसंख्या की दृष्टि से
सबसे बड़ा राज्य- उत्तरप्रदेश
सबसे छोटा राज्य- सिक्किम

• भारत के तीन राज्यों की सीमाए सर्वाधिक तीन देशों से मिलती हैं-
अरुणाचल प्रदेश- म्यांमार, चीन, भुटान से
सिक्किम- नेपाल, चीन, भुटान से
पश्चिम बंगाल- बांग्लादेश, नेपाल, भुटान से
• भारत के दो राज्यों की सीमाएं केवल एक राज्य से मिलती हैं-
1. मेघालय- असम से
2. सिक्किम- पश्चिमी बंगाल से

राज्य जिनसे कर्क रेखा गुजरती है- 8 राज्य
1. गुजरात
2. राजस्थान
3. मध्यप्रदेश
4. छत्तीसगढ़
5. झारखंड
6. पश्चिम बंगाल
7. त्रिपुरा
8. मिजोरम

UPSC, RPSC, DSSSB, RAS परीक्षाओं की सफलता के लिए भारत का भूगोल, स्थान और विस्तार महत्वपूर्ण topic है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आप इस ब्लॉग में दी गई जानकारी और अध्ययन सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।

मैं आशा करता हूँ कि यह जानकारी आपके लिये उपयोगी सिद्ध होगी। अगर आपकी कोई समस्या है तो कृपया किसी भी प्रश्न को पूछने में संकोच नहीं करें।

यह भी पढ़े:

टिप्पणियाँ