मेहाजी मांगलिया- राजस्थान के पंच पीर

राजस्थान में पंच पीर: राजस्थान की धरती ने कई संतों और महापुरुषों को जन्म दिया है जिन्होंने विभिन्न धर्मों और जातियों के बीच विवादों को खत्म कर भाईचारे का संदेश दिया। राजस्थान के लोक जीवन में अनेक महान विभूतियाँ देवताओं के रूप में अमर हैं। इनमें से कुछ लोक देवताओं को पीर नाम दिया गया जिनमें मेहाजी मांगलिया भी हैं। पंच पीरो की हिन्दू और मुस्लिम दोनों में समान मान्यता हैं। राजस्थान में निम्न पंच पीर हुए-
1.पाबूजी
2. हडबूजी
3.रामदेव जी
4.मेहाजी मांगलिया
5. गोगाजी

राजस्थान के पंच पीरों के बारे में एक प्रसिद्ध दोहा इस प्रकार है:
।। पाबू, हड़बू, रामदे, मांगलिया, मेहा। पांचो पीर पधारज्यों, गोगाजी जेहा।।


आज हम इन्ही पंच पीरो में से एक मेहाजी मांगलिया के बारे में जानेंगे-


मेहाजी मांगलिया (Mehaji mangaliya)

वि.स. 1332 में जोधपुर राज्य में ओसिया के पास तापू नामक गाँव में राजस्थान के लोक देवता मेहाजी मांगलिया(mehaji mangaliya) का जन्म हुआ था।
मेहाजी सांखला थे, यानी पंवार क्षत्रिय। वे जन्म से ही अपने ननिहाल में रहते थे और वहीं उनका पालन पोषण हुआ था। उनके ननिहाल पक्ष का गोत्र मांगलिया था। यही कारण रहा कि वे मेहाजी मांगलिया नाम से प्रसिद्ध हुए।

  • मेहाजी का मुख्य मंदिर बापीणी (जोधपुर) में है।
  • इनका मेला कृष्ण जन्माष्टमी(भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) का भरता है।
  • मेहाजी मांगलिया के घोड़े का नाम " किरड काबरा " था।
  • मेहाजी राव चुन्डा के समकालीन थे।
  • मेहाजी की मृत्यू जैसलमेर के रणकदेव भाटी से गायों की रक्षा हेतु युद्ध करते हुई।
  • ऐसी भी मान्यता है कि इनके भोपो की वंश वृद्धि नहीं होती, ये गोद लिए जाते हैं।

मेहाजी के नाम के मत: 

  • कर्नल जेम्स टोड, एक प्रसिद्ध इतिहासकार, के अनुसार मेहाजी(mehaji) का लालन-पालन उनके ननिहाल में हुआ जो मांगलिया गोत्र' के थे, इसलिए इन्हे 'मेहाजी मांगलिया' के नाम से जाना जाता है।
  • अन्य शोधकर्ता उनका नाम 'साँखला राजपूत' मानते हैं।
  • इतिहासकार गोरीशंकर ओझा, मेहाजी के सम्बन्ध में लिखते है कि ये मांगलिया जाति के राजपूत थे,जो गुहिलोतो की एक शाखा हैं। 
Read more: राजस्थान के लोक देवता- Pabuji



मेहाजी मांगलिया के जुड़े किस्से: 

मेहाजी मांगलिया जी ने महेचा मलीनाथ की बेटी से शादी की। मेहाजी ने एक औरत (धर्म बहन) को उसकी गायों की रक्षा करने का वादा किया था। गायों की रक्षा करते हुए मेहाजी मारे गए।


मेहाजी मांगलिया के जीवनगाथा को जाने :

अगर आप राजस्थान के लोक देवता,पंच पीर मेहाजी मांगलिया के बारे में और जानना चाहते हैं तो आप ये कुछ गीत सुन सकते हैं-
1. मेहाजी महाराज की कथा- click करे 


Short Notes:





मेहाजी मांगलिया से सम्बंधित कुछ जानकारी-


1. मेहाजी मांगलिया का मेला कहां लगता है?
Ans. बापिणी में

2. मेहाजी मांगलिया का मेला कब लगता है?
Ans. भाद्रपद कृष्ण अष्टमी

3. मांगलिया मेहाजी पर प्रकाश डालिए?
Ans. मेहाजी पर click करे 

4. मेहाजी मांगलिया का जन्म कब हुआ?
Ans. 1332 में






टिप्पणियाँ